बाराबंकी, जनवरी 6 -- बाराबंकी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में फतेहपुर से पहुंची राजस्थान की बीस महिला पुरुषों केदल को देख पुलिस चौकन्नी हो गई। जानकारी होने पर नगर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक व मिशन शक्ति की प्रभारी किरन देवी मौके पर पहंुच गई और एहतियात के तौर पर जानकारी लेने की कोशिश कीं लेकिन महिलाएं कुछ भी बताने से इंकार कर दी। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भी दल बल के साथ पहंुच गए और आधार कार्ड आदि चेक किया तो सबकुछ सही मिला। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि सभी फतेहपुर से आए हैं, जो लखनऊ जाने के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पहंुचे थे। सभी राजस्थान के निवासी हैं और स्कूलों में मैजिक डायरी और पेन बेचकर अपना जीवकोपार्जन करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...