जमशेदपुर, मार्च 22 -- मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गणगौर महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से शनिवार को मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी पर गणगौर विसर्जन किया गया। महिलाएं राजस्थानी परिधान में सज-धज कर सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुईं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपने-अपने गणगौर एवं जंवारा का नदी में विसर्जन किया। नाच-गाकर, पूजा-पाठ कर हर्षोल्लास के साथ विसर्जन संपन्न हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं। शाखा की ओर से शीतल जल, शर्बत और चाट आदि की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में शाखा की 300 बेटियों एवं बहुओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज के प्रमुख लोक त्योहारों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.