जमशेदपुर, मई 5 -- बिष्टूपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 को लेकर साकची के होटल में महिला विंग ने बैठक की। अध्यक्षता मुकेश मित्तल ने की। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। महिला विंग की सदस्यों द्वारा महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही महोत्सव में आने वाले आगंतुकों विशेषकर युगल (पति-पत्नी), पुरुष, महिला एवं बच्चों से राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होने का आह्वान किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि पारंपरिक राजस्थानी परिधान में आने वाले प्रतिभागियों में से सबसे आकर्षक युगल एवं प्रतिभागियों को सरप्राइज पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मेले में लगने वाले फूड स्टॉल, विभिन्न दुकानों की व्यवस्था एवं महिलाओं की सक्र...