नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- राजस्थानी गट्टे राजस्थान की पारंपरिक डिश है, जिसमें बेसन के मसालेदार गट्टे बनाकर दही वाली ग्रेवी में पकाए जाते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं और इसे लंच या डिनर में बनाकर खाया जा सकता है। हालांकि, अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि गट्टे काफी टाइट या सख्त बनते हैं। जिसकी वजह से गट्टे का स्वाद अच्छा नहीं आता और सब्जी का मजा भी पूरी तरह से खत्म हो जाता है। गट्टे टाइट होने के कई कारण हो सकते हैं और अगर आप चाहते हैं कि ये सॉफ्ट बनें तो यहां हम कुछ सीक्रेट ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर गट्टे काफी सॉफ्ट बनेंगे।क्यों टाइट हो जाते हैं गट्टे? - बेसन टाइट होने का सबसे कॉमन कारण बेसन का आटा ज्यादा कसकर गूंथना या गट्टों को जरूरत से ज्यादा उबालना हो सकता है। - बेसन में पानी कम डालने से गट्टे सख्त हो जाते हैं। - आटा बहुत ...