नई दिल्ली, जनवरी 28 -- डीडवाना जिले के छोटे खाटू कस्बे के पास गणतंत्र दिवस के दिन 44 छात्र-छात्राओं की जान खतरे में डालने वाले शिक्षक के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे के करीब एक महीने बाद जिला प्रशासन ने जांच पूरी करते हुए पिकअप वाहन चला रहे शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवाद के शिक्षक संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें हादसे के समय शिक्षक की गंभीर लापरवाही सामने आई थी।जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई हादसे के बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच की। जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि मण्डुकरा गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.