नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- राजस्थान के चूरू जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस भाई की उंगली थामकर बड़े भाई को दुनिया देखनी थी, उसी छोटे भाई ने रक्षक की जगह भक्षक बनकर अपने सगे मंदबुद्धि भाई की नृशंस हत्या कर दी। देखभाल के बोझ से 'परेशान' होकर आरोपी ने पहले भाई को जी भरकर शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतननगर थाना क्षेत्र का है। 21 दिसंबर को नेशनल हाईवे-52 पर सिंगापुर हब के पास एक गड्ढे में दबी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव के सड़ने के कारण उठ रही बदबू ने वहां से गुजर रहे एक चरवाहे का ध्यान खींचा, जिसने तुरंत होटल मालिक को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.