भरतपुर, सितम्बर 22 -- भरतपुर के मोती महल में रविवार देर रात एक बड़ा विवाद सामने आया। डीग जिले के सिनसिनी गांव का रहने वाला मनुदेव अपने दो साथियों के साथ SUV कार में सवार होकर महल के पिछले गेट पर पहुंचा। आरोप है कि कार से टक्कर मारकर गेट तोड़ा गया और फिर तीनों अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की। जैसे ही गार्ड गेट पर पहुंचे, मनुदेव अपने साथियों के साथ कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अनिरुद्ध सिंह ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में रियासतकालीन धरोहर को भी नुकसान पहुंच सकता था। एडिशनल एसपी सतीश कुमार ने बताया कि गार्डों ने तीन लोगों को देखा था। ज...