नई दिल्ली, फरवरी 23 -- धीरेंद्र शास्त्री ने पुष्कर में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान हिंदू समाज से जनसंख्या, धर्म और सामाजिक जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए और बेटियों को आईएएस-आईपीएस, काली और दुर्गा बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए, "इंस्टाग्राम की नाचने वाली नहीं।" उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपने धर्म पर गर्व करना चाहिए और सनातन पर चलना चाहिए। तीन दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत आरती से हुई। कथा में राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंचीं। दोनों ने मंच पर धीरेंद्र शास्त्री को प्रणाम किया। कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा राजे मंच पर फर्श पर ही बैठीं, जिसकी चर्चा भी रही।'घटते हिंदू और बढ़ते मजहबी' पर चिंता धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि घटते हिंदू...