सवाईमाधोपुर, दिसम्बर 12 -- सवाई माधोपुर के रणथंभौर क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लेपर्ड के हमले में 7 साल के विक्रम बंजारा की मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के साथ आटीला बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में स्थित हैंडपंप के पास अचानक झाड़ियों से निकलकर आए लेपर्ड ने बच्चे को गर्दन से दबोच लिया और करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। प्रत्यक्षदर्शी और बच्चे के पिता रामजीलाल बंजारा ने बताया कि वह अपने बेटे का हाथ पकड़कर चल रहे थे, लेकिन बच्चा कुछ कदम पीछे रह गया। इतने में झाड़ियों से अचानक बाघ जैसा दिखने वाला जानवर बाहर आया और बेटे को दबोचकर भाग गया। पिता रामजीलाल ने शोर मचाया, जिस पर आसपास की बस्ती से लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत जंगल की झाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.