नई दिल्ली, जनवरी 6 -- विधायक निधि (एमएलए फंड) में कमीशन मांगने के आरोपों से जुड़े मामले में मंगलवार को राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति (एथिक्स कमेटी) ने तीन विधायकों को पूछताछ के लिए तलब किया। इनमें खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत शामिल हैं। यह मामला सामने आने के बाद से प्रदेश की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई है और अब सदाचार समिति की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में विधायकों की अलग-अलग समय पर मौजूदगी रही। सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत विधानसभा पहुंचीं। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा विधानसभा पहुंचे। तीनों विधायकों को सदाचार समिति के सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.