नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी उम्मीदवार के तौर पर शामिल होने के आरोप में सरकारी कर्मचारी पकड़ा गया। इसके लिए उसने 12 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी वीरमा राम बिश्नोई, जो सांचौर का रहने वाला है। उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया। जालौर जिले के जसवंतपुरा उपविभागीय कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात बिश्नोई, कथित तौर पर उम्मीदवार भारमल राम की जगह परीक्षा में बैठा था। बाद में भारमल राम को शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में सरकारी नौकरी मिल गई।यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 25 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। बंसल ने बताया कि ...