अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व पूर्व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू व भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत को भाजपा का राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया गया है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के फैसले पर खुशी जताते हुए बाहरद्वारी कार्यालय पर ढोल बजाकर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष,सुबोध स्वीटी, राधेलाल स्क्रैप, देवेंद्र सक्सेना, राजेन्द्र चीफ, अमन गुप्ता, अजय गुप्ता, मुकेश मांची, मनीष राय, डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, राहुल चेतन, करन माहौर, विनोद माहौर,शंकर सिंघल, नितिन सुपारी, ऋषि वर्मा, मनोज अग्रवाल भट्टा, मुकेश मदन वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.