हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार। जगजीतपुर फुटबॉल मैदान स्थित राजविहार कॉलोनी में बुधवार को बारिश के कारण सड़क पर गारा, कीचड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य होने के बाद भी सड़क नहीं बनाई गई। अब बारिश में बहुत गारा, कीचड़ हो गया है। लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। केशव तनेजा, सुमित भाटिया, रोहित कुमार, आनंद सिंह ने बताया कि दो महीने हो गए सीवर लाइन भी डल गई उसके बाद भी सड़क नहीं बनी। अब बारिश शुरू हो गई है और ऐसे में कीचड़ हो गया है। लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। बीच में एक बार विधायक आदेश चौहान के साथ स्थानीय लोगों की बैठक भी हुई थी। तब आश्वासन दिया गया था कि बरसात से पहले सड़क ठीक हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुकान, मकान के आगे कीचड़ होने से बहुत परेशानी ह...