बेगुसराय, अप्रैल 12 -- बरौनी। बरौनी से न्यू बरौनी रेलखंड पर स्थित राजवाड़ा स्पेशल गुमटी 61 के निकट हर वक्त ई-रिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है। ई-रिक्शाचालकों द्वारा न्यू बरौनी स्टेशन के पार्किंग में अपना वाहन नहीं लगा कर वाहन को गुमटी पर ही खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है। इस दौरान गुमटी के बंद होने व खुलने के समय अन्य वाहनों की भी भीड़ बढ़ जाने से वहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...