बेगुसराय, अप्रैल 22 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा में लगातार हो रही चोरी की घटना से आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीहट नगर परिषद के वार्ड 3 निवासी मीडिया कर्मी वसंत कुमार सिन्हा के बंद घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। लोहा का आलमीरा तोड़ करीब दो से ढाई लाख के जेवरात और 40 से 50 हजार नगद की चोरी कर ली। पीड़ित वसंत सिन्हा की संबंधी निर्मला देवी ने बुधवार को पुलिस को दिए आवेदन में बताई कि वसंत जांच करवाने अपने घर का ताला बंद कर 27 मार्च को अन्य शहर गए हुए हैं। 22 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि आपके घर के पीछे की खिड़की टूटा हुई है। इसकी सूचना वसंत को देते हुए पूछा तो उसने बताया कि लोहा आलमीरा में करीब दो ढाई लाख का सोने का जेवर और 40से 50 हजार नगद कैश था। सूचना पर गढ...