छपरा, मार्च 10 -- तरैया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में वर्षों से अतिक्रमित सरकारी भूमि को सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खाली कराया। कार्रवाई के दौरान गौरमजरूआ आम रास्ता की सड़क पर बने कई घर, दुकान और दलान को हटाकर सड़क को अतिक्रमणमुक्त किया गया। बताया जाता है कि राजवाड़ा गांव की निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी जागृति देवी ने मरहौरा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। आवेदन के आलोक में अंचल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब बीस अतिक्रमणकारियों द्वारा करकट, खपरैल और छतदार मकानों के साथ बनाए गए दलानों को बुलडोजर से हटाया गया। वहीं कई आवासीय मकानों को भी तोड़कर सड़क को खाली कराया गया। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना ...