राजलाबांध में हरिनाम संकीर्तन की धूम
घाटशिला, मार्च 26 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान के चरणों में मत्था टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गोस्वामी ने प्रसाद ग्रहण किया तथा उपस्थित लोगों के साथ संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान भाजपा नेता चण्डीचरण साव, बाप्तू साव, रंजीत बाला, गौरीशंकर महतो, काजल महाकुड़, राजकुमार कर, कौशिक माइती, कालीपद घोष, यादव पात्र, हेमकांत भूइंया, राजू महतो, रक्षागोबिंद भोक्ता, समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.