घाटशिला, सितम्बर 11 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलाबांध एवं मानुषमुड़िया ग्राम पंचायत को उसके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला में 'स्वच्छ और हरित पंचायत के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो पंचायत के ग्रामीण विकास में किए गए प्रयासों को दर्शाती है। पंचायत के मुखिया डोमा नायक एवं राम मुर्मू ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हस्ताक्षर वाला प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उप विकास आयुक्त भी मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान पंचायत उन्नति सूचकांक बेसलाइन रिपोर्ट 2022-23 के आधार पर दिया गया है। यह रिपोर्ट ग्रामीण विकास में साक्ष्य-...