महाराजगंज, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में हिन्दी साहित्य परिषद् का गठन किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी, सहायक आचार्य डॉ. विजय आनन्द मिश्र, डॉ. विपिन यादव, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह की मौजूदगी में एमए द्वितीय वर्ष की राजलक्ष्मी को अध्यक्ष व प्रथम वर्ष की सुमध्या धरिया को महामंत्री चुना गया।इसी क्रम में दीपशिखा पाण्डेय (बीए द्वितीय वर्ष) एवं आशीष पासवान (बीए तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, तन्नू कन्नौजिया (बीए प्रथम वर्ष) को संयुक्त मंत्री, निशा गुप्ता (बीए द्वितीय वर्ष) को कोषाध्यक्ष तथा गंगेश्वर चौधरी (बीए द्वितीय वर्ष) को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। यह परिषद स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं को हिन्दी साहित्य की विविध...