मिर्जापुर, जून 27 -- कैलहट, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम नकहरा में शनिवार को छत्रपति शिवाजी शोध संस्थान की ओर से राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 153वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. नीलम सिंह तथा अध्यक्ष ई. राज बहादुर सिंह रहे।वक्ताओं ने शाहूजी महाराज के सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, विधवा विवाह, बाल विवाह उन्मूलन, आरक्षण व्यवस्था और डॉ. भीमराव आंबेडकर को दिए गए सहयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मुकेश सिंह और आभार राम बुलावन सिंह ने व्यक्त किया। समारोह में अधिवक्ता राज कुमार सिंह, अशोक कौशिक, राम बुलावन सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय और आरक्षण के अग्रदूत थे शाहूजी महाराज यह भी पढ़ें- जयंती पर छत्रपति साहू जी महराज को किया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...