वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. सत्यकाम ने प्रवेश प्रक्रिया के शुभारंभ की घोषणा की। प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के जरिए होगी। सत्र में बीएड सहित 64 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र से वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर के लगभग 265 अध्ययन केंद्र जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- समर्थ पोर्टल से घर बैठे मिलेगा ऑनलाइन दाखिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...