रांची, जून 7 -- रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हरमू रोड में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने राजयोग को आरोग्य का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि शरीर के रोगों का मूल कारण मन की स्थिति है। योग मन, वचन और कर्म का आध्यात्मिक अनुशासन है। स्वस्थ जीवन को सच्ची संपदा बताते हुए उन्होंने आह्वान किया कि किसी विपदा या दुख-अशांति के घेरने से पहले लोग आध्यात्मिकता से खुद को बलवान बनाएं। यह भी पढ़ें- डॉ. एसके राय ने नेपाल में दिया व्याख्यान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...