सीवान, मार्च 21 -- बड़हरिया , एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के दीनदयाल नगर स्थित शाखा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से पधारे राजयोगी ब्रह्मा कुमार भगवान भाई ने उपस्थित ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास से व्यक्ति अपने भीतर की शक्तियों और सद्गुणों को उभारकर अपने व्यवहार में निखार ला सकता है। इंद्रियों पर नियंत्रण रखने से मनोबल मजबूत होता है तथा नियमित अभ्यास से सहनशीलता, नम्रता, एकाग्रता, शांति और सद्गुणों का विकास होता है। उन्होंने राजयोग और गृहस्थ में रहते हुए खुशहाल जीवन विषय पर बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति हमेशा दूसरों के बारे में चिंतन करता है, वह तनाव में रहता है, जबकि स्व-चिंतन करने से व्यक...