अररिया, जुलाई 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन डिग्री कॉलेज बखरी में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से मूल्य आधारित शिक्षा को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद सुकदेव पासवान भी शामिल हुए। ब्रह्मा कुमारी मीणा बहन ने कहा कि मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण के लिए भौतिक शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक व मूल्य शिक्षा अति आवश्यक है। राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति, सुखी और सफल जीवन प्राप्त किया जा सकता है। वहीं चांद मिश्रा समाज में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्य गायब हो रहे हैं। इसके कारण भय, चिंता, दुख, तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे पूर्व प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। मौके पर किरण बहन, दिनेश भाई, बिपीन कुमार झा, प्रो पप्पु यादव, प्रो सतीश कुमार झा, प्रो शबुही नाज, प्रो जागृत...