गोंडा, मई 20 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र में बुधवार को संस्था के वरिष्ठ राजयोगी बीके रामलोचन भाई की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल और थानाध्यक्ष अभय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्मृति दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं स्वर्गीय राम लोचन पाण्डेय द्वारा संस्था के वैश्विक विस्तार और प्रचार-प्रसार में उनके समर्पित योगदान के साथ अध्यात्म व राजयोग के जरिए हजारों लोगों के जीवन में हुए परिवर्तन पर प्रकाश डाला। अयोध्या-फैजाबाद से आई बीके शशी बहन ने उनके तपस्वी जीवन और ईश्वरीय सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, सेवा और आध्यात्मिक साधना का प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने बता...