लखनऊ, नवम्बर 28 -- सुल्तानपुर रोड स्थित राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था विभिन्न आयामों से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियां निभा रही है। विश्व की यह विशाल संस्था नारी शक्ति द्वारा संचालित है। राजयोग मेडिटेशन वह साधन है जो व्यक्ति को सद्गुण की ओर अग्रसर करता है। राजयोग से सुख, शांति, पवित्रता जैसे गुण स्वत: आने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन हमें सिखाता है आत्मा अजर, अमर, अविनाशी है। राजयोग एक अभ्यास नहीं बल्कि संपूर्ण सकारात्मक जीवनशैली है। मेडिटेशन हमें सृष्टि के चक्र का बोध कराता है। वर्तमान परिस्थितियां हमारे कर्मों का ही फल हैं। राजयोग अपने आप से मिलने की अनुभूति है। जो हमें स्वयं को सुनना और शांत होना सिखाता है। राजयोग मानव चेतना को जागृत करता है और समाज को संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.