अररिया, अप्रैल 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित ओम शांति केन्द्र में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी जी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भोग अर्पण के साथ हुई,जिसके पश्चात उपस्थित भाई-बहनों ने दादी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्नेह सहित श्रद्धांजलि दी। राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी जी ने बाल्यकाल से ही ओम शांति से जुड़कर भारत सहित विदेशों में अपनी सेवाएं दीं और 101 वर्ष की आयु में देह त्याग कर शिव बाबा की गोद ली। वे सादगी, मृदुभाषिता और सदैव हर्षित रहने की मिसाल थीं। उन्होंने 'मौन मंत्र' को विश्व शांति के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि शांत रहना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी की निशानी है। का...