काशीपुर, अप्रैल 7 -- जसपुर। राज मिस्त्री के साथ उसके पड़ोसी ने साथियों संग मारपीट कर दी। मारपीट में राज मिस्त्री घायल हो गया। पुलिस ने पड़ोसी समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम रहमापुर निवासी जसवंत सिंह पुत्र धर्म सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। जसवंत सिंह ने कहा कि वह अपने घर खाना खाने आया था। आरोप है कि तभी उसका पड़ोसी विशु चौहान, उसका फुफेरा भाई, सरफराज, फरदीन और तीन अन्य कार से उसके घर पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विशु, उसके फुफेरे भाई ने धारदार हथियार से उसपर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.