मेरठ, अप्रैल 29 -- नगर पंचायत लावड़ के मोहल्ला एक मीनारा मस्जिद निवासी पिता-पुत्री के साथ मकान बनवाने के लिए एडवांस दिए रुपये मांगने पर राजमिस्त्री ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। चौकी पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। मोहल्ला एक मिनारा मस्जिद निवासी जुलफुकार ने बताया कि वह अपना मकान बनवा रहा था। मकान बनवाने के लिए उसने लावड़ निवासी राजमिस्त्री को ठेका दिया था, जिसके लिए उसने राजमिस्त्री को 45 हजार रुपये एडवांस के रूप में दिए थे। कुछ दिन काम करने के बाद राजमिस्त्री अधूरा काम छोड़कर चला गया। जिसको लेकर बुधवार सुबह वह अपनी पुत्री गुलफशा के साथ राजमिस्त्री के घर काम पूरा कराने की मांग को लेकर पहुंचा। यह भी पढ़ें- मजदूरी मांगने पर मजदूर से मारपीट, थाने में तहरीर राजमिस्त्री के काम के लिए मना करने पर बकाया रुपये मांगे तो राजमि...