हरदोई, मार्च 8 -- पिहानी। मोहल्ला मिश्राना में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि शाहाबाद क्षेत्र के टुमुर्की गांव निवासी मशरूर 40 वर्ष मोहल्ला मिश्राना में एक मकान में परिवार सहित किराये पर रह रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे टीन शेड के कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...