मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। राज मिस्त्री मो. कलाम ने रैमा गांव में मेधावी छात्र छात्राओं को घड़ी प्रदान कर उन्हें उनके बेशकीमती समय का महत्व समझने का संदेश दिया। मौका था छात्रों को सफलता के टिप्स देने के लिए उत्साहवर्धन समारोह के आयोजन का। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षाविद् रामवरण मंडल ने किया। मैट्रिक पास करने वाले अव्वल छात्रों को मेडल व नगद राशि दे कर, अतिथियों ने आगे की पढ़ाई के लिए उनके हौसले बढ़ाये। दो टॉपर गणेश कुमार व पुष्पा कुमारी को 11-11 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी। थानाध्यक्ष राकेश रौशन, उप प्रमुख दीपक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामप्रसाद, पंसस शिव शर्मा, पूर्व मुखिया जीबछ पासवान, पूर्व जिला पार्षद श्रवण यादव, अजय भगत, डॉ. पीतांबर गुप्ता आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विकास जीतेंद्र, फूल बाबू, अरुण, नीतू, निक्क...