लखीसराय, मार्च 29 -- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इस बार लखीसराय के एक छोटे से गांव संसार पोखर से निकली यह कहानी सीधे दिल को छूती है। जहां एक तरफ सीमित साधन थे, वहीं दूसरी तरफ बड़ा सपना भी था। इसी सपने को हकीकत में बदलते हुए निरंजन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में 484 अंक हासिल कर पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल कर लिया। पिता राजमिस्त्री हैं, लेकिन बेटे की मेहनत ने यह साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे हों अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल जरूर मिलती है। यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पर लाइव अपडेट्स484 अंक के साथ राज्य में सातवां स्थान निरंजन कुमार ने 500 में से 484 अंक हासिल किए, यानी 96.8 प्रतिशत। यह स्कोर उन्हें पूरे राज्य में सातवां स्थान दिलाने के लिए काफी रहा। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि...