अमरोहा, मार्च 31 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में राजमिस्त्री महराज की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मुख्य आरोपी पत्नी रूही के बाद पुलिस ने देर रात उसके प्रेमी तहेरे देवर फरमान व दूसरे आरोपी अदनान को भी गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत में फरमान ने बताया कि सगे चचेरे भाई महराज के गले पर सबसे पहले उसी ने चाकू चलाया था। महराज छटपटाया तो रूही ने उसके हाथ पकड़ लिए। बाद में रस्सी से हाथ-पैर बांधने के बाद महराज की गर्दन रेत दी।पुलिस के मुताबिक रविवार रात गांव निवासी 28 वर्षीय महराज पुत्र मोमीन की गला रेतकर हत्या की थी। सोमवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच-पड़ताल की। महराज का शव बीच गांव स्थित घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा हुआ था। चारपाई के नीचे बिखरा खून सूख चुका था। शव के हाथ-पैर बंधे थ...