शाहजहांपुर, जून 30 -- बंडा। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले राजमिस्त्री बटेश्वर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी महेश्वरी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव उगनापुर निवासी 30 वर्षीय बटेश्वर रविवार देर शाम मजदूरी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पटना मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...