नई दिल्ली, अगस्त 16 -- राजमा-चावल लवर्स को इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। टेस्टी मसालेदार राजमा और उसके साथ गरमा-गर्म चावल स्वाद में बेहतरीन लगते हैं। नॉर्थ इंडिया में राजमा को बहुत शौक से खाया जाता है, खासतौर से दिल्ली शहर में ये हर गली नुक्कड़ पर आसानी से मिल जाते हैं। बाजार में मिलने वाला राजमा अक्सर थोड़ा गाढ़ा होता है लेकिन जब इसे घर पर बनाया जाता है तो बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि वह मार्केट जैसा नहीं बनता। बहुत लोगों की शिकायत होती है कि घर के बने राजमा में पानी और राजमा अलग-अलग दिखता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा बना राजमा रेस्तरां जैसा गाढ़ा बने तो आप यहां बताई ट्रिक्स को अपनाएं।चावल का पानी डालें राजमा की ग्रेवी को पतला करने के लिए थोड़े बहुत पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसमें नॉर्मल पानी डालने की जगह चा...