बहराइच, अप्रैल 1 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के बोझिया स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की 12 छात्राओं की हालत मंगलवार की रात का खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ गई। पांच बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। चार की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि दो का सीएचसी में इलाज जारी है। एकलव्य आवासीय विद्यालय में मंगवार की रात बच्चों के खाने के लिए राजमा चावल बनाया गया था। सभी बच्चों ने रोज की तरह खाना खाया। खाने के थोड़ी देर बाद 12 बच्चों के पेट में ऐंठन के साथ ही ताबड़तोड़ उल्टी-दस्त शुरू हो गई। विद्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी ने बच्चों को दवाइयां दीं। इसके बाद सात छात्राओं की हालत में सुधार हो गया। पांच छात्राओं की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, लेकिन रात में अस्पताल नहीं ले जाया गया। बुधव...