नई दिल्ली, मई 22 -- Rajma Recipe In Hindi: राजमा चावल या रोटी के साथ खाया जाए, हर तरह से इसका स्वाद लाजवाब लगता है। ज्यादातर भारतीय घरों में राजमा बनाकर खाया जाता है और बच्चे से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं। प्रोटीन से भरपूर राजमा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, राजमा का असली मजा तभी आता है जब उसकी ग्रेवी गाढ़ी, क्रीमी और हल्की चटपटी हो। कई बार स्वाद अच्छा होने के बावजूद ग्रेवी पतली रह जाती है, जिससे पूरा टेस्ट फीका लगने लगता है। दरअसल, राजमा बनाते समय सबसे जरूरी होता है सही माप में पानी डालना और मसालों को सही तरीके से भूनना। अगर इन दोनों स्टेप्स में थोड़ी भी गलती हो जाए, तो राजमा का स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ सकते हैं। अगर आपके घर का राजमा भी अक्सर पतली ग्रेवी वाला बनता है, तो अब चिंता करने की जरूरत...