महोबा, जुलाई 26 -- कबरई, संवाददाता। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बाइक और बुलेट की आमने सामने भिड़त हो गई। दुघर्टना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया जबकि बुलेट सवार को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी 24 वर्षीय सुभाष यादव बाइक से शनिवार को अपनी बहन जानकी को लेने के लिए उसकी ससुराल छिरका जा रहा था। शनिवार करीब सात बजे कबरई और बरबई के पास सामने से आ रही बुलेट से बाइक की भिड़त हो गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आमने-सामने बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर रेफर आमने सामने हुई भिड़त के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क...