महोबा, अप्रैल 14 -- खन्ना, संवाददाता। काननुर सागर राजमार्ग में टोल प्लाजा के पास ट्रक खराब होने से जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग तीन घंटा यातायात बाधित होने से तीन किमी लंबी लाइन लग गई बाद में खराब ट्रकों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया गया। मंगलवार को सुबह टोल प्लाजा के पास तीन ट्रक खराब होने से राजमार्ग में वाहन जाम में फंस गए। खराब ट्रकों के आस पास से वाहनों के निकालने के प्रयास में जाम लग गया और देखते ही देखते राजमार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीन किमी तक जाम में वाहन फंस गए। सुबह का समय होने के कारण लंबी यात्रा में जा रहे जाम में फंसने से हलाकान रहे। जाम के आस पास कोई सुविधा न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। टोल मैनेजर पवन सिंह का कहना है कि टोल के पास वाहन खराब होने के कारण जाम लग गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.