भदोही, जनवरी 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रयागराज में लग रहे महा माघ मेला को लेकर खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटलों और ढाबों पर निरंतर जांच चल रहा है। खाद्य विभाग द्वारा राजमार्ग पर स्थित तीन होटल-ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर दी गई है। विभागीय टीम ने चेताया कि माघ मेले में जाने वाले आस्थावानों की सेहत संग खिलाड़ कदापि नहीं होना चाहिए। किसी होटल, ढाबा एवं चाय-नाश्ता की शिकायत मिलती है तो मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर सक्रियता बढ़ा दी है। बाबूसराय से लेकर ऊंज सीमा तक पड़ने वाले होटलों पर निरीक्षण कर माघ को लेकर सख्त हिदायत दी जा चुकी है। वहीं, तीन होटल-ढाबा स्वामियो...