हाथरस, मार्च 11 -- सासनी। आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बरसे के निकट एक नीम के पेड़ में आग लग गई थी फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। अचानक से नीम का पेड़ करीब सवा नौ बजे अचानक से राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ गिर गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने नीम के पेड़ को जेसीबी की सहायता हटवाया तब कहीं जाकर पुलिस ने चयन की सांस ली। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि शाम को अचानक से नीम के पेड़ में आग लग गई थी आग पर फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया लेकिन देर शाम पेड़ हाईवे की तरफ गिर गया पेड़ को हाईवे से हटवा कर जाम खुलवा कर यातायात को सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...