इटावा औरैया, मार्च 24 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आलू से लदी एक ट्रॉली अचानक पलट गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और पीछे आ रही रोडवेज बस समेत अन्य वाहन बाल-बाल बच गए। इटावा की ओर से एक ट्रैक्टर चालक नगर क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आलू से भरी दो ट्रॉलियां लेकर जा रहा था। चालक ने एक ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रॉलियां जोड़ रखी थीं। इसी दौरान पीछे लगी ट्रॉली का हुक अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई और सड़क पर आलू बिखर गए। घटना के चलते कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ट्रैक्टर के पीछे दो-दो ट्रॉलियां लगाकर चलना लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.