साहिबगंज, मार्च 22 -- राजमहल , प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ रविवार को राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काट कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों और युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आउटडोर स्टेडियम के बाद राजमहल को इंडोर स्टेडियम का भी सौगात मिल गया है। बेहतरीन तरीके से इसका संचालन हो और युवा एवं खिलाड़ियों को इसका लाभ मिले यह संबंधित पदाधिकारी को सुनिश्चित करना है। मौके पर कार्यपालक अभियंता रमाकांत , विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू , सहायक अभियंता प्रेम कुमार, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान ,दुर्गा मंडल , नगर अध्यक्ष म...