साहिबगंज, मई 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि । प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को में जनगणना प्रशिक्षण का बैच संख्या 6 व 7 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम दिन सम्पन्न हुआ। मौके पर प्रशिक्षक राजीव कुमार शर्मा, निलेश तिवारी, राजू झा, संतोष कुमार महतो ने सभी प्रगणक व सुपरवाइजर को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया । मौके पर पीपीटी के माध्यम से जनगणना से संबंधित विषयों को विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण में पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू,प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी मो शम्स आजम, जनगणना सहायक निरंजन गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के तीसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...