साहिबगंज, जून 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मुहर्रम की दशमी तिथि पर शुक्रवार को राजमहल व आसपास के ग्रामीण इलाके में अखाड़ा जुलूस निकाला गया। शहर के मोगलानी चक, नवाब ढोहरी, कसाई मुहल्ला, फुलवरिया,हसन टोला, मुर्गी टोला, जामनगर,लखीपुर समेत अन्य जगहों पर जूलूस निकाला गया। मौके पर लोगों ने एक से बढ़ कर एक खेल व करतब दिखाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में यहां विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात थे। फोटो 13, राजमहल में जुलूस में शामिल लोग। यह भी पढ़ें- एक पेज की लीड: अमन-चैन व अकीदत के साथ बेरमो के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निकला ताजिया-जुलूसउधवा में अखाड़ा जुलूस उधवा। मुहर्रम पर शुक्रवार को कहीं सादगी तो कहीं अखाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। जानकारी के अनुसार दरगाडंगा स्थित मजार के पास अखाड़ा में तलबन्ना,पहाड़गांव व ...