शामली, अप्रैल 22 -- चौसाना। गंगोह मार्ग स्थित राजमहल पैलेस के नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को शिव परिवार एवं वेदमाता गायत्री की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात मंदिर परिसर से भव्य परिक्रमा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह परिक्रमा गंगोह के मुख्य मार्ग से होते हुए पूर्व विधायक के आवास और पुलिस चौकी मार्ग से गुजरकर पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु "हर-हर महादेव" के जयघोष करते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।मंदिर यह भी पढ़ें- नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.