गोड्डा, सितम्बर 4 -- ललमटिया प्रतिनिधि।ईसीएल की राजमहल परियोजना क्षेत्र में 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को ईसीएल मुख्यालय की टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय मे किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए. एन. नायक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संबंधित उपयोगकर्ता विभागों, विशेष रूप से विद्युत एवं यांत्रिक विभाग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग, को विभिन्न मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपीएस)मैनुअल्स एवं वेब्रिज से संबंधित प्रक्रियाओं में अपेक्षित सतर्कता एवं सावधानियों के प्रति संवेदनशील बनाना था।

कार्यशाला का संचालन ईसीएल मुख्यालय से आए अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जानकार...