गोड्डा, अप्रैल 26 -- ललमटिया प्रतिनिधि। राजमहल परियोजना में पदस्थापित महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी आगामी 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो जाएंगे उनके जगह पर राजमहल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में खनन मैनेजर के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश चौधरी को ईसीएल द्वारा महाप्रबंधक परिचालन के पद पर पदोन्नति दिया गया है। ओम प्रकाश चौधरी 30 अप्रैल को महाप्रबंधक परिचालन के पद पर कार्यभार संभालेंगे। राजमहल परियोजना के ओसीपी मैनेजर ओम प्रकाश चौधरी को पदोन्नति देकर एजेंट बनाने और इस उपलब्धि पर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा यूनियन नेताओं और जमीन दाताओं में हर्ष व्याप्त है।ईसीएल द्वारा राजमहल परियोजना के एजेंट बनाए जाने पर ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली हैं वह बिल्कुल निष्ठा के साथ निभाएंगे और सभी के सहयोग से राजमहल परियोजना को आ...