धनबाद, अगस्त 5 -- वाणिज्यिक नीलामी के 15वें चरण और 13वें चरण के दूसरे प्रयास में छह कोयला ब्लॉकों की नीलामी हुई। इनमें संतालपरगना के राजमहल कोयला क्षेत्र स्थिति दो कोल ब्लॉक मार्गो पश्चिम एवं मार्गो पूर्व भी है। ये दोनों कोल ब्लॉक झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉरपोरेशन को मिला है। यह झारखंड सरकार का एक उपक्रम है, जिसकी स्थापना 27 जनवरी 2022 को की गई थी। यह कंपनी राज्य में खनिज संपदा की खोज, खनन कार्यों, नीलामी के लिए खनिज ब्लॉक तैयार करने और वैज्ञानिक दोहन जैसे कार्यों को संचालित करती है। यानी झारखंड सरकार अब अपने इस उपक्रम के माध्यम से कोयला खनन भी करेगी। मार्गो पश्चिम में 415 एवं मार्गो पूर्व में 450 मिलियन टन कोयले का भंडार है। बाकी चार अन्य कोल ब्लॉक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कंपनियों को आवंटित किए गए हैं।

नीलामी प्रक्रिया कोयला...