साहिबगंज, सितम्बर 27 -- पितृपक्ष के पहले दिन रविवार को शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाट एवं तालाबों में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। जानकारी के अनुसार महाजन टोली हनुमान घाट, बजरंग घाट, कालीघाट, सूर्य देव घाट, फेरी घाट में पुत्रों ने अपने अपने पिता की आत्मा के शांति के लिए लोगों ने तर्पण किया। मौके पर पुरोहित राम मजूमदार, विश्वजीत पांडे, जनार्दन उपाध्याय के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से तर्पण कराया। मौके पर पुरोहित ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वी पर सूक्ष्म रूप में आते हैं और उनके नाम से किए जाने वाले तर्पण को स्वीकार करते हैं। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में रोज करें ये 5 काम, पितरों का आशीर्वाद पाने की है मान्यता इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर म...